राजा भभूत सिंह आदिवासी सेवा समिति पचमढ़ी द्वारा आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया
1 min read
संवाददाता विकास गौतम पिपरिया : राजा भभूत सिंह आदिवासी सेवा समिति पचमढ़ी द्वारा आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया,इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तिरू दुर्गा प्रसाद उइके, उपाध्यक्ष तीरू विक्रम भल्लावी, सचिव तीरु किशन लाल उईके, कोषाध्यक्ष तिरु सुशील भल्लावि, कार्यकर्ता अतुल वाडिवा, किशोर परतेती, मुन्नू सिंह, लक्ष्मण बरकड़े, सधभान,ऋतु पुष्पा, राजश्री, एवं समस्त आदिवासी सेवा समिति उपस्थित रहे।
9 अगस्त के दिन प्रति वर्ष आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है, इस कार्यक्रम में पचमढ़ी नगर के और आस पास के गांव के सभी आदिवासी लोग पचमढ़ी में एकत्र होकर इस दिवस को मनाते आ रहे हैं, इस बार यह कार्यक्रम नालन्दा पुरम राजा भभूत सिंह मागलिक परिसर में मनाया गया ।
कार्यक्रम के अंत में भोजन का आयोजन किया गया।
हम आपको यह बताते है कि अंग्रेजो के शासन काल से पहले यहां के राजा भभूत सिंह थे जो की आदिवासी थे ,पचमढ़ी नगर में आज भी कई जगह पर शैल चित्र मौजूद हैं जो यह साफ दरसाती है की यह नगर प्राचीन समय से आदिवासियों का है!

Related posts:

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, कुल 165 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में ‘युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयो...

