Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा के असंतुष्ट दावेदारों के साथ भगवती चौरे ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म।

1 min read

जिला ब्यूरो संजय मालवीय : असंतुष्ट दावेदारों के साथ भगवती चौरे ने दाखिल किया नामांकन पत्र। ग्रामीण क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में समर्थक। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भगवती चौरे ने ग्रामीण क्षेत्र से आए हजारों समर्थकों के साथ आज दो नामांकन पत्र दाखिल किऐ इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से असंतुष्ट दावेदार डॉ राजेश शर्मा। अखिलेश खंडेलवाल। लक्ष्मण सिंह बैस । पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा। तेज कुमार गौर। अतुल भंडारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नर्मदापुरम विधानसभा क्रमांक 137 से भगवती चौरे ने आज मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर निर्दलीय,भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी जिनके साथ कुछ बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा खुलेआम समर्थन मिलना। इससे यह देखा जा रहा है कि नर्मदापुरम की राजनीति में कोई नया भूचाल आने वाला है। एक साथ इतनी अधिक मात्रा में किसी भी प्रत्याशी को समर्थन मिलना लोगों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। एवं भाजपा से असंतुष्ट होकर आज भगवती चौरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं का एक जुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना नर्मदापुरम की राजनीति में कोई नया मोड़ ले सकता है।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें