Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्‍ट 80 प्रतिशत से कम ना हो सभी प्राचार्य इस पर विशेष फोकस करें – कलेक्‍टर

1 min read

नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/कलेक्‍टर सोनिया मीना ने सभी हाई स्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के प्राचार्य गणों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके स्‍कूलों का कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्‍ट 80 प्रतिशत से कम ना हो। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि जिन स्‍कूलों का छ:माही परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से कम है। जिला शिक्षा अधिकारी उन सब प्राचार्यो को कारण बताओं नोटिस जारी करेंगे। कलेक्‍टर ने बैठक में निर्देश दिए कि यदि कोई प्राचार्य अपने स्‍कूलों में बोर्ड परिक्षा परिणाम में वृद्धि को ध्‍यान में रखकर विषयवार शिक्षक मांगते है तो ऐसे शिक्षकों के प्रस्‍ताव प्राचार्य जिला शिक्षा अधिकारी को तीन कार्य दिवस में उपलब्‍ध कराएं। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि अवकाश के दिनों में भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु सभी प्राचार्य रेमेडियल कक्षाओं का संचालन नियमित तौर पर करें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि कठिन विषयों एवं कठिन पाठ्य सामग्री के अध्‍ययन के लिए अतिरिक्‍त कक्षाओं का संचालन भी किया जाए।

कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षा विभाग में सुशासन ऑफ द मंथ लागू कराएं। साथ ही केन्‍द्रीय विद्यालयों द्वारा जिस तरह कार्य योजना प्रस्‍तुत कर कक्षाओं का संचालन किया जाता है उसी तरह सभी प्राचार्य कार्य योजना बनाकर कक्षाओं का संचालन करें। कलेक्‍टर ने कहा कि कॉलेज चलों अभियान में भी गति लाई जाए। आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं लीड कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्‍साहित किया जाए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि डीपीसी नि:शुल्‍क गणवेश वितरण के विद्यार्थियों के फेल बैंक खातों को अपडेट कराएं। तथा जैसे जैसे साईकिलें आती जा रही है वैसे वैसे उनका विद्यार्थियों में वितरण सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जाना है। इसमें आ रही समस्‍याओं एवं विसंगतियों को संकुल प्राचार्य एवं विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी तथा पालकों के सहयोग से दूर कर प्राथमिकता से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जाए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि किसी भी बच्‍चें को डीमालाईज ना किया जाए। जिस स्‍कूल में विद्यार्थी अध्‍ययन करने नहीं आ रहें है उन स्‍कूलों की एवं विद्यार्थियों की सूची बीएलओ तैयार करें एवं बच्‍चों के घर घर जाकर उन्‍हें स्‍कूल आने के लिए प्रेरित करें। तथा विद्यार्थी की बोद्धिक क्षमता जिस स्‍तर की है उसे वहीं पर अध्‍यापन कार्य कराएं। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक, माध्‍यमिक, हाई स्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के प्राचार्यगण प्रतिमाह स्‍कूल में पीटीएम आयोजित कराएं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री एस एस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपीएस बिसेन, डीपीसी श्री राजेश जायसवाल, लीड कॉलेज के प्राचार्य गण, बीआरसी, बीईओ उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें