Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

चुनाव आचार संहिता लागू कराने हेतु नर्मदापुरम पुलिस की लगातार चेकिंग एवं पैदल भ्रमण जारी

1 min read

जिला ब्यूरो संजय मालवीय : चुनाव आचार संहिता का पालन कराने हेतु जिले के सभी थानों की पुलिस और यातायात पुलिस आज सड़को पर उतरी

यातायात एवं कोतवाली पुलिस सहित जिले भर में थानों की पुलिस आज पुनः शहर में घूमी

पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग में भी और तेज़ी दिखी !

यातायात पुलिस द्वारा आज दिन में क्रेन के साथ सड़क पर खड़े और यातायात बाधित करने वाले, बिना नंबर वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई

और शाम को कोठी बाजार, मीनाक्षी चौक, अस्पताल चौक, इंदिरा चौक और मोरछल्ली चौक पर कार्यवाही की गई…..

शाम से देर रात तक डीएसपी यातायात, एसडीओपी नर्मदापुरम, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात और कोतवाली/यातायात पुलिस द्वारा एनमवी तिराहे और सतरस्ता पर संयुक्त चेकिंग की गई जिसमें ब्लैक फ़िल्म, गलत अथवा नंबर के अतिरिक्त पदनाम लिखे होने, हूटर और बहुरंगी या अतिरिक्त लाइट लगे वाहनो की चेकिंग की गई और गलती पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई

यातायात पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैला रहे बसों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई

फिरबइनके द्वारा रात्रि में शहर में ओव्हरब्रिज तिराहा, टैक्सी स्टैंड, सतरस्ता, बालागंज, फुटाकुंवा,इंदिरा चौक से कोतवाली तक पैदल फ्लैग मार्च किया गया

आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस द्वारा 16 वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर ₹ 13300 जुर्माना वसूला गया, जबकि पूरे जिले में पुलिस द्वारा 80 वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर ₹ 42000 जुर्माना वसूला गया,

पदनाम की प्लेट के 7 प्रकरण, अतिरिक्त लाइट के 7 प्रकरण, काली फ़िल्म के 14 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट के 24 प्रकरण बनाये गए

7 वाहनो पर हूटर हटाने की कार्यवाही की गई

डीएसपी यातायात श्री संतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के आदेश पालन में आदर्श आचरण संहिता के पालन कराने की दृष्टि से समय और स्थान बदल कर पूरे जिले में लगातार चेकिंग की जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

ब्लैक फ़िल्म, हूटर, पदनाम वाली प्लेटों, गलत तरीके से लिखे या डिजाइनर नंबर प्लेटों, अतिरिक्त लाइट और ध्वनि प्रदूषण वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, आमजन से अनुरोध है कि नियमों का पालन करें

About The Author

Leave a Reply