गौ सेवकों ने गौवंश के इलाज के लिए किया धरना प्रदर्शन, घायल गोवंश को लेकर बैठे शहर के मुख्यचौराहे पर, शासकीय पशु चिकित्सक एवं नगरपालिका का उदासीन रवैया गोवंश को लेकर आया सामने
1 min read
संवाददाता विकास गौतम पिपरिया : घायल गोवंश को समय पर इलाज न मिलने के चलते गौरक्षों ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन घायल गोवंश को लेकर बैठे शहर के मुख्य चौराहे पर बनी जाम की स्थिति, वीवी गिरी वार्ड पार्षद एवं गौ सेवक अभिषेक दुबे व अमन शुक्ला ने बताया घायल गोवंश इलाज के लिए पशु चिकित्सकों को फोन लगाया गया परंतु काफी समय निकल जाने के बाद भी कोई उपस्थित नहीं हुआ जिससे गुस्साए गौ सेवकों ने घायल गोवंश के साथ मुख चौराहे पर अपने साथियों के साथ बैठे तत्पश्चात पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एवं तुरंत इलाज के आश्वासन के बाद अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया एवं उन्होंने नगर पालिका के उदासीन रवैया पर भी आपत्ति जताई गौशाला होने के बावजूद सैकड़ो गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं एवं आए दिन दुर्घटनाओं में घायल हो रही है बावजूद उसके शासन प्रशासन का रवैया उनके प्रति उदासीन है एवं उनकी कोई भी उचित व्यवस्था उनके द्वारा नहीं की जा रही है धरने में यह गौ सेवक रहे उपस्थित हरीश गोस्वामी, हर्षित शर्मा ललित पाठरीया, संदीप ठाकुर आदि गौ सेवक शामिल रहे
Related posts:

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, कुल 165 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में ‘युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयो...

