कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची ग्राम निमशाडिया चंद्रगोपाल मलैया के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन।
1 min read
जिला ब्यूरो संजय मालवीय : एक और जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की पिछले 18 सालों में सत्ता में काबिज रहकर की गई नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है आज केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा ग्राम निमशाड़िया पहुंची जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ सक्रिय नेता चंद्र गोपाल मलैया जी के नेतृत्व में जनसभा को संबोधित किया गया एवं चंद्र गोपाल मलैया जी को भरपूर जनता का समर्थन प्राप्त हुआ हजारों की तादात में मलैया जी के समर्थक मौजूद रहे एवं कई नए कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया।
Related posts:

जबलपुर पदयात्रा आज: BJP के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान में CM मोहन यादव

अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने लिया आस्था और स्वच्छता का संकल्प

