आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय आदिवासी एकता संगठन ने तहसील कार्यालय पिपरिया में सौपा ज्ञापन
1 min read
नवनीत परसाई संवाददाता पिपरिया : राष्ट्रीय आदिवासी एकता संगठन के बैनर तले गुरुवार को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसील पिपरिया के नायब तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और सौतेले व्यवहार को लेकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा ज्ञापन में आदिवासियों के साथ की गई अनदेखी को मुद्दा बनाकर सरकार द्वारा वोट मांगने और वादों को पूरा नहीं करने आदि जैसी कई समस्याओं को अवगत कराया गया है साथ ही अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने से नाराज होकर सरकार को आड़े हाथ लिया गया इसमें कहा गया कि अगर ऐसा ही सौतेला व्यवहार किया गया तो सर्व आदिवासी समाज चुनाव का बहिष्कार करेगा और एकमत होकर सरकार को गिरा भी सकता है
