Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अनूठा अनुष्ठान- स्वस्ति वाचन, गणेशांबिका सहित देव मंडल की पूजन से शुरू हुआ सवा करोड़ रूद्री निर्माण

1 min read

जिला ब्यूरो कमल राव चव्हाण: – नर्मदापुरम।

देश दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके नर्मदांचल के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल सवा करोड़ रूद्री निर्माण का शुभारंभ हेप्पी मैरिज गार्डन में गुरूवार से हो गया है। सर्व प्रथम आयोजन समिति के द्वारा स्वस्ति वाचन, गणेशांबिका सहित देव मंडल की स्थापना की पूजन अर्चन की गई। तदोपरांत श्रद्धालुओं ने रूद्री निर्माण शुरू किया। सुबह से शाम तक करीब 10 से 11 लाख रूद्री निर्माण हो चुका था। यह क्रम जारी है। रूद्री बनाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब प्रतिदिन बढ़ती जाना है। जेल में बंद बंदियों ने भी रूद्री बनाई है।

 

कार्तिक माह की पुण्य बेला में श्री विद्या ललिताम्बा समिति के द्वारा बीते अनेक वर्षों से यह अनूठा आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में जरूर दो वर्ष का गेप रहा। इसी कारण दो वर्ष से रूद्री निर्माण नहीं कर पाए श्रद्धालुओं ने और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थिति दी। सवा करोड़ शिव लिंग निर्माण 13 नवंबर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर धरती माता, गोमाता, और कन्या पूजन भी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर एक गाय और उसका बच्चा भी मौजूद है।

 

शाम को महारूद्राभिषेक और महाआरती

 

आचार्य पं सोमेश परसाई के आचार्यत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा रूद्र पाठ, भजन, व संगीतमय महारूद्राभिषेक किया जा रहा है। इस धार्मिक नगरी के अनूठे कार्यक्रम का क्रम भक्ति भाव से किया जा रहा है। रूद्री निर्माण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात्रि के 7 बजे तक जारी रहता है। दोपहर में भजन के कार्यक्रम हो रहे हैं। अपरान्ह बाद पं परसाई के आचार्यत्व में शुभ संदेश के बाद महारूद्राभिषेक और भस्म आरती महाआरती की जा रही है। रूद्री बनाने वाले श्रद्धालुओं को निश्शुल्क पूजन सामग्री की थाली कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। सैंकड़ों की संख्या में सेवभावी श्रद्धालु पूजन थाल, भंडारे के लिए भोजन सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

पहले दिन ही बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, शाम को हुई महाआरती

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें