नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 15 में बन रही पार्क का निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य और मनभावन पौधों का रोपण करें
नर्मदापुरम्। पर्यावरण संवारने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में रिक्त स्थानों पर पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 15 पार्षद निर्मला हंस राय के वार्ड में 40 लाख की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्वार का कार्य किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, वार्ड पार्षद एवं सभापति निर्मला हंस राय, उपयंत्री दीक्षा तिवारी द्वारा किया गया।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यह पार्क वार्ड की शान है। इसका कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरा करें। साथ ही मनभावना और पर्यावरण हितेषी पौधों का रोपण करें। निरीक्षण के दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि इस वार्ड में पर्यावरण के क्षेत्र में यह पार्क मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग जल्द ही पूरी हो जाएगी।
