Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर कांग्रेस की पिपरिया सहित प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन हड़ताल

1 min read

नवनीत परसाई संवाददाता पिपरिया : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन की स्थानीय शाखा 18 सूत्रीय लंबित मांग पूरी करने चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। सोमवार को मंगलवारा चौक पर पिपरिया शाखा ने मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों की मांगे पूरी करने अपनी बात रखी। सफाई कर्मचारी संगठन ने बताया समय- समय पर हमारे संगठन ने मांग पत्र दिए, लेकिन शासन ने कोई निराकरण अथवा चर्चा नहीं की है। प्रदेश संगठन के आव्हान पर हम 18 सूत्रीय मांग लेकर आंदोलन कर रहे है। एक बार फिर लोकतांत्रिक तरीके से हम अपनी मांगों को सीएम तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है जिसमे प्रदेश भर के कर्मचारी शामिल हैं ।
प्रमुख मांगो में सफाई कामगारों को 2005 से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना । समस्त नगर निगम व नगर पालिका में सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी भर्ती । विनियिमित सफाई मित्र, संविदा, अंशकालीन, रोस्टर या आउट सोर्स पर हैं, उन सभी को नियमित किया जाना । स्वेच्छा सेवा निवृत्ति परिवार के किसी सदस्य को सफाईदार पद या योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति की जाना । सफाई कामगार मित्रों के पद से रोस्टर प्रणाली को हटाकर सफाई कर्मचारी वर्ग के पद से शिथिल किया जाये सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए। समान पद समान वेतन का लाभ दिया जाए। महंगाई को देखते हुए नियमित कर्मचारी के बराबर वेतन भुगतान किया जाएसेवानिवृत्त पर आश्रित एक सदस्य को योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उप सवस्थ्य पर्यवेक्षक व सेनेटरी इन्सपेक्टर पदों पर सफाई कर्मचारी वर्ग से पदोन्नति दी जाए एवं सीधी भर्ती में सफाई जाति वर्ग को ही प्राथमिकता देकर समान पद समान वेतन दिये जाने जैसी प्रमुख मांगे रखी गई है।

About The Author

Leave a Reply