Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मां नर्मदा की सफाई के लिए समाज को साधुवाद, यह हमारी जीवन दायिनी- जिला पंचायत सदस्य गुर्जर

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की यह एक अच्छी पहल है और मैं इसके लिए उनका साधुवाद करता हूं । मां नर्मदा हमारी जीवन दायिनी है । इसको स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं । समाज का यह कार्य सराहनीय है । यह बात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के साफ सफाई अभियान में रविवार को चित्रगुप्त घाट पर जिला पंचायत सदस्य माखन नगर तहसील हाकम सिंह गुर्जर ने कहीं । रविवार को श्री गुर्जर इस साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए । उन्होंने कहा कि सभी समाज को इस अभियान में शामिल होना चाहिए । नर्मदा केवल प्रदेश ही नहीं देश भर की जीवनदायनी है और हमें स्वच्छ और साफ रखना चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा , ज्योति वर्मा , शीतल श्रीवास्तव ,श्रीमती सुमन वर्मा , श्रीमती शीतल श्रीवास्तव , श्रीमती सारिका सक्सेना, श्रीमती प्रीति खरे, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सी बी खरे , केशव देव वर्मा लालदा प्रसाद , अदित्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।
साफ सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी अभय वर्मा ने कहा कि सफाई अभियान में सभी समाज को आगे जाकर योगदान देना चाहिए। हमारी मां नर्मदा को साफ सुथरा रखना, निर्मल रखना हमारा कर्तव्य है । हम पिछले 6 माह से मां नर्मदा की साफ सफाई करते हैं । समाज के महिला पुरुष, बच्चे सभी इस कार्य में लगे हैं । मां नर्मदा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर शीतल श्रीवास्तव ने कहा कि घाटों सहित नगर को भी हमें पवित्र रखना है साफ सुथरा रखना है । सभी इस अभियान से जुड़े और हर रविवार समय निकालकर आएं और साफ सफाई करें । उन्होंने कहा कि हमें हमारे घाटों और शहरों को स्वच्छ रखना है । मां नर्मदा हमारी पूजनीय है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि इसमें गंदगी ना डालें।

About The Author

Leave a Reply