Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आटो टैक्सी वाहन चालकों को टूरिस्टों से अच्छे व्यवहार के दिए निर्देश

1 min read

रिपोर्टर संदीप पटेल:-

पिपरिया। आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत SDOP मोहित यादव ने टैक्सी संघ एवं ऑटो संघ के सभी चालकों के साथ मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में सभी को यातायात नियमों का पालन करने निर्देशित किया। उन्होंने चालकों से कहा वाहनों को ओवरटेक न करें। वाहन लापरवाही से तेजी से नहीं चलाएं। सभी वाहनों के चालक दस्तावेज कंप्लीट रखें। इस दौरान थाना प्रभारी विजय सनस ने भी चालकों को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराया। एवं  पचमढ़ी के लिए आने वाले टूरिस्ट के साथ अच्छा व्यवहार रखें जाने चालकों को हिदायत दी। यातायात नियमों का पालन न करने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बिंदुओं पर समस्त चालकों को समझाइए दी गई मीटिंग के दौरान वाहन मालिक और चालक थाने पर मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply