Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सर्व सम्मति और समन्वय से पूर्ण होगा भाजपा संगठन का पर्व – नरेश दिवाकर

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाणन

नर्मदापुरम | भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत मंडल स्तरीय संगठन चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में रविवार को कार्यशाला संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित है। यह पार्टी किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रव्यापी पार्टी है जो भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। सच्चे अर्थो में लोकतंत्र में निहित पार्टी है हम संगठन चुनाव के माध्यम से संगठन को सर्वश्रेष्ठ सर्वव्यापी सर्व समावेशी करते हैं भारतीय जनता पार्टी की परंपरा और सिद्धांतों के कारण हम अन्य  दलों से अलग पहचान बनाकर देश की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में अपना स्थान बनाए हैं। संगठन कार्य के लिए नर्मदापुरम जिला आदर्श जिले के रूप में जाना जाता है इसके पीछे आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण है। संगठन के आने वाले चुनाव में समय देने वाले कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन किया जाएगा साथ ही मंडल का चुनाव परिवार भाव के साथ आम सहमति व समन्वय बनाकर किया जाएगा। उक्त बात संगठन मंडल चुनाव जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए चुनाव अधिकारी नरेश दिवाकर ने कही| भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने जिले में सभी बूथ समितियों के गठन और सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण हो जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में कठिन परिश्रम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला सह निर्वाचन अधिकारी सुश्री राजो मालवीय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल के निर्वाचन में हमें माननीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है। पार्टी के द्वारा निर्धारित अपेक्षित सभी करणीय कार्य को पूर्ण करना है|

कार्यशाला में संगठन चुनाव जिला सह निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह राजपूत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिख मंचासीन रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने किया आभार सुश्री राजो मालवीय ने किया| जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया जिला कार्यशाला में जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे मुकेशचंद्र मैना, प्रीति शुक्ला, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, हंस राय, विवेक गौर,  संदेश पुरोहित, दिनेश तिवारी, राजेश तिवारी,  कल्पेश अग्रवाल, शैलेन्द्र दीक्षित, अनिल बुंदेला,  उमेश पटेल, ज्योति चौरे ,अर्चना साहू ,लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, अमित माहला, राजा तिवारी, जयकिशोर चौधरी, योगेंद्र राजपूत, अर्चना पुरोहित, दीपक महाला ,  नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव,  वंदना दुबे, गजेन्द्र चौहान, राहुल पटवा, राहुल ठाकुर, मृर्गेंद्र मंडलोई, रघुवीर सिंह, निखिलेश चतुर्वेदी, गंगाराम कलमे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे,रोहित गौर ,राहुल सोलंकी मयंक मेहतो जोगिंदर सिंह सहित अन्य मंडल अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे |

About The Author

Leave a Reply