Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पति की लम्बी आयु के लिये सुहागन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण :- नर्मदापुरम  विशेष पर्व करवा चौथ रविवार को मनाया गया। विशेष रूप से पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। रविवार का दिन होने से हाट बाजार में और ज्यादा रौनक रही। इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। एक दिन पूर्व शनिवार को भी बाजार में काफी भीड महिलाओं की रही। महिलाओं के द्वारा बाजार से साडियां चूढियों के अलावा करवा चौथ व्रत से संबंधित सामग्री ढूंढ ढूंढ कर खरीदी जा रही हैं। इस मौके को ध्यान में रखते हुए मौसमी सामग्री बेचने वाले हाथ ठेले पर करवा चौथ से संबंधित सामग्री ही ज्यादा सजाए हुए थे। बीते कुछ दिनों से महिलाओं के द्वारा तैयारियां की जा रही है। अब आज शहर सहित बाजार के पास वाली महिलाओं के द्वारा खरीदी की गई। इस व्रत से संबंधित जानकारी देते हुए राधा रावत ने बताया कि अपने पति की दीर्घायु के लिए दो प्रमुख व्रत हैं जिसमें एक तो भादों माह के शुक्ल पक्ष की तीज के अवसर पर तीजा का व्रत रहता है। उसमें भी निराकंठ व्रत किया जाता है। वहीं करवा चौथ का व्रत भी कठिन व्रत है। इसमें भी पानी तक नहीं पिया जाता है। दोनों व्रत निर्जला व्रत हैं। इस व्रत में जब तक चांद के दर्शन और पूजन नहीं हो जाता तब तक व्रत रहता है। दोनों ही व्रत कठिन हैं। लेकिन सुहागन महिलाएं दोनों में से एक व्रत जरूर करती है। कुछ महिलाएं दोनों व्रत रखती हैं। इन व्रतों से घर परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

About The Author

Leave a Reply