Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सर्दी के मौसम में बच्चों की सेहत का रखना होगा विशेष ध्यान- डॉ राजेश पाटिल

1 min read

जिला ब्यूरो दीपक यादव : नर्मदापुरम नर्मदांचल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश पाटिल का कहना है कि सर्दी के मौसम में बच्चों का खासकर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ श्री पाटिल का कहना है कि नवजात बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम के बदलाव का बच्चों पर सीधा असर पड़ता है। इस मौसम में निमोनिया के साथ अन्य मौसमी बीमारियां भी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कड़कड़ाती ठंड के दौरान बच्चों को गर्म कपड़े पहना के ही रखना चाहिए। तबियत खराब होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बायरल बुखार, सर्दी खांसी जुकाम की समस्या बढ़ने लगती है। इन बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए शहर के मध्य में स्थित ऋषि चिल्ड्रन अस्पताल में पालक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव पर डॉ राजेश पाटिल ने चर्चा के दौरान बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।

About The Author

Leave a Reply