ग्राम नयागांव में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, साहू परिवार के समर्थन में आए गोंगपा पार्टी के आदिवासी एवं ग्राम सरपंच, सौंपा तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाने में ज्ञापन
1 min read
संवाददाता विकास गौतम पिपरिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पिपरिया के ब्लाक अध्यक्ष मानकचंद उइके के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एसडीएम कार्यालय तथा पचमढ़ी रोड थाना पहुंचे। विगत दिनों नयागांव में आदिवासी महिला के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि नयागांव के कुछ रसूखदार दबंगों के द्वारा आदिवासी महिला का उपयोग करके नीतेश साहू तथा डालचन्द साहू को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। गोंगपा प्रदेश सचिव राजेश उइके ने बताया कि नयागांव के रसूखदारों ने सैकड़ो एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रखा है जिसके विरोध में गोंगपा लगातार 10 वर्ष से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रही थी जिसके बाद लगभग 40 एकड़ जमीन प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई है प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए नयागांव के दंबंग षड्यंत्रपूर्वक साहू परिवार के लोगों को झूठे केसो में फंसाने के लिए इस तरह की कूटरचित घटनाओं की झूठी शिकायत करवाते रहते हैं। नयागांव के गोंगपा सदस्यों के अनुसार रज्जोबाई द्वारा 14 अगस्त की जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है वो घटना हुई ही नहीं है,पूरा षड्यंत्र नीतेश साहू और डालचन्द साहू को फंसाने के उद्देश्य से हुआ है। गांव के दबंग नन्हेंलाल पटेल, खुमान सिंह पटेल, हरी बाबू पटेल एवं अन्य द्वारा ग्राम सरपंच जिजनबाई ने कहा हमे काम भी नहीं करने दे रहे जैसे आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ भी आवेदन में शिकायत दर्ज कराई, मामले की सच्चाई तो निष्पक्ष जांच होने के बाद ही सामने आएगी हाल फिलाल तो आदिवासी समाज इस मामले को लेकर दो धड़े में बदला नजारा रहा है
Related posts:

जबलपुर पदयात्रा आज: BJP के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान में CM मोहन यादव

अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने लिया आस्था और स्वच्छता का संकल्प

