Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

छह साल बाद भी नहीं मिली खेती की जमीन, 45 परिवारों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

1 min read

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वर्ष 2020 में विस्थापित सुपलई भाग-3 और खामदा भाग-2 के 45 आदिवासी परिवार खेती योग्य जमीन की मांग को लेकर पीपल चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। परिवारों का आरोप है कि छह साल बीतने के बाद भी उन्हें खेती के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिली है। मंगलवार से शुरू हुए धरने के दूसरे दिन बुधवार को एसटीआर की डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा नेताम, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और डिप्टी कलेक्टर सीमा बडोले सहित अधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर चर्चा की। अधिकारियों ने 28 नवंबर को गांव जाकर जमीन की स्थिति देखने और इसके बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया, लेकिन परिवार सहमत नहीं हुए। उनका कहना है कि बागड़ातवा रेलवे लाइन के पास मुरम वाली जमीन खेती योग्य नहीं है। उन्हें विस्थापन के समय दिखाई गई जमीन या उसके बदले खेती योग्य जमीन दी जाए। वार्ता बेनतीजा रहने पर अधिकारी लौट गए, जबकि परिवारों का धरना जारी है।

 

About The Author