राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में सम्मिलित हुई राज्यसभा सांसद माया नारोलिया
1 min read
नर्मदापुरम । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार क्रीडा विभाग एवं रासेयो द्वारा शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में 27 अगस्त 26 को खेलो इंडिया संवाद, ’’खेलों की बात पी.एम. मोदी के साथ’’ युवा कनेक्ट कार्यक्रम का लाइव वर्चुअल संवाद किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा युवाओं एवं खिलाडियों के साथ संवाद करते हुए एक स्वस्थ्य, अनुशासित एवं खेल उन्मुख, राष्ट्र के निर्माण तथा युवाओं की आकांक्षाओं को देश के विकास के एजेंडे के केंद्र में रखने की दृष्टिकोण के अनुरूप, खिलाडियों को खेलने के लिए प्रेरित करते हुए 2036 ओलंपिक गेम्स भारत में आयोजित करना है तथा 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।
इस अवसर पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, श्री पीयूष शर्मा, श्रीमती संध्या थापक, श्रीमती नैना सोनी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता अहिरवार, एन.एस.एस जिला संगठक डॉ हर्षा चचाने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। खेल की बात पीएम मोदी के साथ युवा कनेक्ट कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। महाविद्यालय परिवार एवं अतिथि द्वारा लाइव प्रसारण तन्मयता से देखा गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता अहिरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं प्रख्यात खिलाड़ियों को सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों से सीधे जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रध्यपी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। आज विभिन्न खेलों में जिले के नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
श्रीमती माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में जीत की भावना के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। विवेक सागर, आध्या तिवारी, हर्षिता तोमर का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि यदि आप खेल में रुचि रखते हैं तो सरकार आपको पूर्ण सहयोग करेगी महाविद्यालय की छात्राएं एनसीसी, एनएसएस एवं खेल में जिले का नाम रोशन कर चुकी है। पारंपरिक खेलों का भी यहां आयोजन किया जाता रहा है। खेलोगे तो खिलोगे, आपके राज्य की पहचान आपसे हो सकती है एवं आप खेलें सरकार आपके लिए सुविधा उपलब्ध करा रही है तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ धर्मेंद्र सिंह क्रीडा अधिकारी एवं आभार डॉ हर्षा चचाने जिला संगठक रासेयो द्वारा किया गया। महाविद्यालय एवं नर्मदापुरम के उत्कृष्ट खिलाडियों एवं जिले के खेल प्रशिक्षक बक्तावर खान, जयसिह भदोरिया, आस्कर मोजिस, रोशनी सोनकर एवं महेन्द्र पंचालिया, भारतीय खेल प्राधिकरण से उपस्थित चंन्द्रशेखर प्रसाद को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ जी सी पांडे, डॉ पुष्पा दुबे, डॉ श्रुति गोखले, डॉ वैशाली लाल, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ संध्या राय, डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ सी.एस राज, डॉ दुर्गेश तेली, आर के चैकीकर, प्रेमकांत कटंगकार, नितेश पाल, कुमारी काजल बाथरे, कुमारी रक्षा बड़कडे, डॉ मनीषा तिवारी, डॉ विजया देवासकर, डॉ निशा रिछारिया, डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ रीना मालवीय, अजय तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, श्रीमती प्रीति ठाकुर, श्वेता वर्मा अंकिता तिवारी, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे पूजा गोस्वामी नोडल अधिकारी माय भारत महाविद्यालय स्टाफ, खिलाड़ी, रासेयो स्वयंसेवक, एनसीसी केडेट्स एवं छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

