Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनसुनवाई में 132 आवेदनों पर हुई सुनवाई,कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं कई प्रकरणों का मौके पर किया निराकरण।

1 min read

नर्मदापुरम।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समय-सीमा निर्धारित कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम हासलपुर निवासी निधि मीना ने जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा को आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जाति प्रमाण पत्र में नाम संबंधी त्रुटि हो गई है, जिससे उन्हे परेशानी हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम नर्मदापुरम को नाम त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार ग्राम लोधडी के ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन देते हुए बताया कि उनके ग्राम का बिजली ट्रांसफार्मर बहुत पुराना होने के कारण रोजाना फॉल्ट एवं बिजली गुल होने की समस्या से ग्राम-वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुये कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने विद्युत विभाग के अधिकारी को समस्या के शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला, अनिल जैन, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

About The Author