Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

1 min read

नर्मदापुरम। डोलरिया में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

कलश यात्रा खेड़ापति माता मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा पंडाल पहुंची। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ यात्रा में भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

कथा के प्रथम दिन कथावाचक पं. संतोष जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति, सदाचार और सत्कर्म की राह दिखाने वाली ज्ञानधारा है। कथा श्रवण से मन को शांति और आत्मिक संतोष मिलता है तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

सात दिवसीय कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथावाचक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

 

About The Author