Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एवं अन्य मांग हेतु’ कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में कलमबंद कार्य बहिष्कार किया ।

1 min read

oplus_2

नर्मदापुरम। ​ म.प्र. कृषि विस्तार अधिकारी संघ भोपाल के आह्वान पर ‘eHRMS प्रणाली में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एवं अन्य मांग हेतु’ कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में कलमबंद कार्य बहिष्कार किया गया।
​कलमबंद कार्य बहिष्कार में जिले के सभी विकासखंडों के कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। आंदोलन के दौरान तीन मांगे रखी गईं जिसमें eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस का विरोध किया गया।
​कृषि विस्तार अधिकारियों का संवर्ग का ग्रेड पे 2400 ग्रेड पे के स्थान पर 2800 ग्रेड पे किये जाने की मांग विभाग से की गई। कृषि विस्तार अधिकारियों को दिये जाने वाले अतिरिक्त केंद्र भत्ता 500 से बढ़ाकर 5000 किये जाने की मांग की गई। ​आज के इस कलमबंद कार्य बहिष्कार आंदोलन से विभागीय कार्य प्रभावित हुए, जिसमें मूंग उपार्जन कार्य, सी.एम. हेल्पलाइन का निराकरण, उर्वरकों का वितरण, एम.पी. किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन एवं अनुदान की कार्यवाही एवं कृषि गणना पर कार्य प्रभावित रहा। किसानों के साथ समसामयिक चर्चा कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा नहीं किये जाने से खरीफ फसलों के कीट व्याधि की फसलें कीट व्याधि से प्रभावित होंगी।

About The Author

आपसे छूटी खबरें