नए एसडीएम कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण 151 पौधों लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नर्मदापुरम। रसूलिया में नए एसडीएम कार्यालय परिसर में शनिवार को अमृत हरित महाअभियान के तहत वार्ड क्रमांक 22 में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान करीब 151 पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण के संबंधितों को निर्देश दिए गए।
उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। इस अभियान में उपयंत्री आयुषी रिछारिया, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, गौरव वर्मा, भाजपा नेता रोहित गौर सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।
Related posts:
नवांकुर अभियान के तहत औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
July 25, 2026मध्य प्रदेश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
July 25, 2026मध्य प्रदेश
"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जीनियस प्लानेट स्कूल, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
July 25, 2026मध्य प्रदेश
