Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

06 लाख कीमती जनरेटर चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

1 min read

नर्मदापुरम । दिनांक 03/07/2026 को फरियादी रुपेश मालवीय निवासी फेस 02 ईशान परिसर नर्मदापुरम द्वारा उसके कुलामड़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट से एक अशोक लीलैंड कंपनी का जनरेटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में तुरंत थाना देहात से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अगल अलग स्थानों के लिए टीम को रवाना किया गया।

मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पाया गया कि मामले में संदेही कपिल गौर पिता मोहनलाल गौर उम्र 35 निवासी ग्राम मंगवारी थाना डोलारिया जिला नर्मदापुरम को उसके सकुनत ग्राम मंगवारी से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किये, जिसके जुर्म स्वीकारते हुये बताया कि दिनांक 01/07/2026 को रात करीबन 11-12 बजे मैंने मेरे गांव के रहने वाले साथी सुमित दुबे के साथ मिलकर कुलामड़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट में रखी एक अशोक लीलैंड कंपनी की बड़ी जनरेटर 82.5 KV चोरी करने के बाद उक्त जनरेटर को मेरे स्वराज कंपनी के लाल रंग के 855 मॉडल ट्रेक्टर में पीछे बांधकर हम दोनों ने उक्त जनरेटर को चोरी कर ले गये। उक्त जनरेटर को सुमित दुबे ने मुनाफा पर बेचने का बोलकर जनरेटर को कहीं रख दिया है। मामले में आरोपी कपिल गौर से घटना में प्रयुक्त एक स्वराज कंपनी की एक लाल ट्रेक्टर जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं मामले का अन्य आरोपी सुमित दुबे की उसके निवास स्थान ग्राम मंगवारी में तलाश करने पर आरोपी अपना हुलिया एवं सकुनत बदलते हुए वह घटना दिनांक के बाद से लगातार इंदौर, नागपुर, रायपुर (छत्तीसगढ) में फरार रहा। जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर क़स्बा नर्मदापुरम में मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना स्वीकार किया जिसके द्वारा उसके अन्य साथी कपिल गौर के साथ घटना दिनांक समय को डामर प्लांट से जनरेटर चोरी करना बताया जिससे चोरी की गई एक अशोक लीलैंड कंपनी का AC जनरेटर कीमती 06 लाख रूपये का जप्त किया गया, मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि सुखनंदन नरें, प्रवीण शर्मा, प्र.आर. नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, ललित पटेल, संजू उइके, बबलू वटके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें