Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर हुआ कार्यक्रम,मत्स्य पालकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित ।

1 min read

नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष 10 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस’ के अवसर पर मत्स्य पालन विभाग द्वारा विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम डॉ. के.एच. अलीकुन्ही और डॉ. एच.एल. चौधरी की वैज्ञानिक उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने कार्प मछली में प्रेरित प्रजनन की तकनीक विकसित की थी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को मत्स्य पालन की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों, जल प्रबंधन, और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, ताकि अन्य किसान भी प्रेरित हो सकें।

विभाग द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में किसानों को वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाएँ और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बद्री प्रसाद केवट, पूर्व जिला संयोजक राजेश रेकवार, सांसद प्रतिनिधि हरीश केवट, उमेश कहार, कैलाश मेवारी, प्रकाश पहलवान, डल्लू मंसूरिया, अमरनाथ केवट, सोनू माझी, विनोद कहार एवं सभी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

 

About The Author