पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जप्त कर की कार्यवाही।
नर्मदापुरम। दिनांक 05/07/2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी दीपक अहिरवार पिता अशोक अहिरवार उम्र 34 वर्ष निवासी गैरिज लाईन हाल महिमा नगर नर्मदापुरम के कब्जे से फेफरताल नर्मदापुरम से एक बिना नंबर की मारुती बलेनो कार में रखे अवैध शराब के 07 पेटी , 180 ML के कुल 350 पाँव (क्वाटर) एवं आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल (रिवाल्वर) बिना मेग्जिन की एवं एक खटकेदार चाकू पंचानो के समक्ष विधिवत जप्त किया गया मामले में अवैध हथियार जप्त होने से आबकारी विभाग को अवैध हथियार संबंधी प्रकरण कायम करने का प्रावधान नहीं होने से जप्त शुदा मंदिरा मय कर व हथियार के आरोपी दीपक अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त(अ) के द्वारा मय पत्र संलग्न जप्ती एक थाना देहात में सुपुर्द किया एवं मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा कार्यालय सहायक जिला आबकारी वृत्त कार्यालय के द्वारा जप्त शुदा मशरुका पेश करने पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आबकारी तहरीर पर आरोपी दीपक अहिरवार पिता अशोक अहिरवार उम्र 34 साल निवासी महिमा नगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 404/2026 धारा 34(2) आब.अधिनियम एवं 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना देहात एवं थाना कोतवाली में लड़ाई झगड़ा ,मारपीट ,अवैध शराब पूर्व से कुल 16 मामले पंजीबद्ध है । कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात, सउनि दिनेश मेहरा, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत , सुनील साहू एवं आबकारी विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।
