Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम मंडल के शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न,संगठन मजबूती, बूथ विस्तार एवं “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई कार्ययोजना

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 4, 7 एवं 9 की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। रुपेश राजपूत ने बताया कि मंडल के सभी 9 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। बैठकों में आगामी “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर देखने एवं सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठकों में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मंडल प्रभारी रघुवीर राजपूत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य करें।

मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के सभी 9 शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं “मन की बात” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत बना हुआ है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नरोलिया, रोहित गौर, महेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव,प्रशांत पालीवाल, पार्षद नरेंद्र पटेल, दुर्गेश चौधरी, संजीव मालवीय, मनोज यादव, कमल राव चव्हाण, देवू यादव, प्रशांत श्रीवास, नितिन यादव, अजय रत्नानी, चंचल राजपूत, वंदना महतो, योगेंद्र सोलांकी, उमेश गोस्वामी, एल्डरमैन हीरामणि भावसार, संतोष मीणा, मधु जोशी, नमिता वाधवानी, सरोदे, वीपी यादव, राधा कहार, मंडल उपाध्यक्ष सचिन तोमर, मंडल मंत्री योगेन्द्र सोलंकी, कार्यालय मंत्री महेश सैन, गजेन्द्र चौहान, पाल साहब, विशाल दीवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, मंडल मंत्री सुमित गौर, सुनील गोहरे, बेजयंती अहीरवार, रोशनी वर्मा, पंकज गुजराती, पंकज साहू, राकेश श्रीवास, रणजीत सिंह ठाकुर, रेखा रघुवंशी, अनिल मिश्र, सुनील लौवंश, धनराज यादव, दीपू हेमनानी, राकेश सराठे, ऋषभ शुक्ला, अमित तिवारी, जसवीर बाबर, मयंक गौर, सुचित्रा यादव, सुषमा खत्री, अखिलेश व्यास, बंटी परिहार, अनिता दागी, सौरभ मेहरा, दुर्गेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

आपसे छूटी खबरें