Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

धर्म विशेष के व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ कर की मारपीट, जमानत के बाद फिर धमकाया, हिंदू संगठन का थाने के बाहर प्रदर्शन

1 min read

oplus_34

नर्मदापुरम। धर्म विशेष के व्यक्ति द्वारा महिला से की छेड़छाड़ और मारपीट की हिंदू संगठनों के लोगों ने मंगलवार रात्रि 10 बजे कोतवाली थाने के बाहर पहुंचकर आक्रोश जताया एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों के आक्रोश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों का कहना था कि आरोपी ने जमानत मिलने के बाद पीड़िता को रात में फिर से धमकाया। इसी से नाराज होकर हिंदू संगठन के लोग कोतवाली थाने पहुंचे थे।

यह विरोध प्रदर्शन छेड़छाड़, मारपीट और धारा 151 में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में कोर्ट से ही जमानत देने के चलते किया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी असरफ (38) पिता अतीफ खान ने महिला से पहले विवाद किया। फिर कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

About The Author

आपसे छूटी खबरें