Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सुचारू पेयजल प्रदाय हेतु राज्यसभा सांसद निधि से दो जल टैंकरों का वितरण किया 

1 min read

नर्मदापुरम। नगर पालिका क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड क्रमांक 18, शांति नगर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अपनी सांसद क्षेत्रीय विकास निधि (MPLADS) से प्रदत्त दो आधुनिक पानी के टैंकर नगर पालिका को समर्पित किए। लगभग 4 लाख रुपये की लागत से तैयार इन टैंकरों का मुख्य उद्देश्य नगर के उन क्षेत्रों में राहत पहुँचाना है जहाँ पाइपलाइन विस्तार के अभाव में जल की समस्या बनी रहती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पूजन कर टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसामान्य को राहत पहुँचाना ही वर्तमान नेतृत्व की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, गोकुल पटेल, वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी, उमेश पटेल, शैलेन्द्र दीक्षित सहित जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, राहुल सोलंकी, लक्ष्मण बेस, विकास नारोलिया, रोहित गौर एवं पार्षद दुर्गेश चौधरी एल्डरमैन संतोष मीना हीरामणि भावसार, ज्योति रैकवार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में , आनंद दुबे, सचिन तोमर, योगेंद्र सोलांकी, सुंदरम अग्रवाल, अतुल भंडारी, पंकज पांडे, धर्मेंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, जिन्होंने इस जनहितैषी पहल का स्वागत किया।

About The Author