Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

133 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 65,000/- रु के साथ परिवहन मे लिप्त कार कीमत करीबन 2 लाख रु जप्त

1 min read

 

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है | थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व मे दिनांक 16/04/26 को अरुण केवट एवं संदीप कहार नि0 पिलिखंती नर्मदापुरम के कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी ।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये, दिनांक 22-23/04/26 की दरम्यानी रात्री मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी की, सत्संग गार्डन के पीछे खाली प्लॉट पर एक गोल्डन काले रंग की कार खड़ी है जिसमे अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुयी है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम सत्संग गार्डन के पीछे खाली प्लॉट पर एक गोल्डन काले रंग की कार खड़ी मिली जिसका लॉक खुला हुआ था । उक्त कार क्रमांक MP 04/CB 4245 की तलाशी लेने पर उक्त कार से 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 05 पेटी अँग्रेजी शराब के रखा होना पाया गया । उक्त शराब करीबन 133 लीटर कीमती 65,000/- रु की होना पाया गया, कार के आसपास खुली जगह मे अज्ञात आरोपी की तलाश की गयी है जो नहीं मिलने से थाना कोतवाली मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है । प्रकरण मे वाहन स्वामी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है ।

मुख्य भूमिका

निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 हेमंत निशोद, प्र0आर0 583 रितेश यदुवंशी, आर0 42 अजमेश चंद्रोल , आर0 पूरन बघेल, आर0 गणेश कुमरे, आर0 आशीष राजपूत, आर0 201 रोहित, आर0 967 संतोष धाकड़, आर0 865 धर्मेंद्र एवं आर0 राजकुमार कीर

About The Author