Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भोपाल से आया 50 कलाकारों का दल गुरुवार को नर्मदा महाविद्यालय में होगा भव्य महानाट्य ।

1 min read

 डॉ. हेडगेवार – एक व्यक्ति, एक विचार, एक     युग

नर्मदापुरम । संघ शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकुम सोशल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

नर्मदा महाविद्यालय के सभागार में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन किया जाएगा तथा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य “डॉ. हेडगेवार – एक व्यक्ति, एक विचार, एक युग” का मंचन किया जाएगा।

विभाग प्रचार प्रमुख संतोष नौरिया ने बताया कि डॉ. हेडगेवार का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने जिस संगठन की स्थापना की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह आज एक विशाल संगठन के रूप में स्थापित है। उनके जीवन के विभिन्न प्रेरणादायक पहलुओं जैसे बचपन से राष्ट्रभक्ति, क्रांतिकारी जीवन की शुरुआत, कांग्रेस में सक्रिय भूमिका, 1925 में संघ की स्थापना, शाखा पद्धति का प्रारंभ, सादगी और समर्पण तथा अंतिम समय तक राष्ट्रकार्य में निरंतर सक्रियता को इस महानाट्य के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह महानाट्य भोपाल से आए 50 कलाकारों के दल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें जन सेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकार अपनी सशक्त प्रस्तुति देंगे।

महानाट्य का लेखन एवं निर्देशन गुलशन कुमार कावड़े द्वारा किया गया है, निर्माण सचिन मलैया द्वारा तथा संगीत निर्देशन एवं गायन शाहीर प्रसाद विभुते द्वारा किया गया है।

डॉ. हेडगेवार का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संगठित समाज आवश्यक है, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण सबसे बड़ी शक्ति है तथा एक व्यक्ति भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकता है।आयोजन विवरण:

 

About The Author