Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस कंट्रोल रूम नर्मदापुरम में जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस मुख्यालय, भोपाल (महिला सुरक्षा शाखा) द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में,पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  जितेंद्र पाठक के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला अपराधों के विरुद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियों, बाल विवाह की रोकथाम एवं महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का उत्साहवर्धन करना और समाज में उनके सुरक्षित व सशक्त परिवेश को बढ़ावा देना था।

इस गरिमामयी सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ,रक्षित निरीक्षक (RI) स्नेहा चंदेल, वन स्टॉप सेंटर (नर्मदापुरम) श्रीमती प्रतिभा वाजपेई, प्रशासक, ,सीडब्ल्यूसी (CWC) अधिकारी श्रीमती अनीता जाट,उपनिरीक्षक मोनिका गौर, उपनिरीक्षक दीपिका लोखंडे, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित होने वाली सभी महिला अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य महिलाओं को भी प्रेरित होकर समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें