Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वैध हैं, फिर भी अवैध बना रहे’, रेत ट्रक मालिकों का प्रशासन पर आरोप, वैध रॉयल्टी के बावजूद वाहनों पर कार्रवाई, ट्रक ऑपरेटरों ने जताया विरोध

1 min read

नर्मदापुरम। जिले की रेत खदानों से वैध रूप से रेत परिवहन करने वाले ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एडीएम राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन सौंपा और खनिज विभाग की कार्रवाई को मनमानी एवं उत्पीड़नात्मक बताया।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी नियमों का पालन करते हुए निर्धारित रॉयल्टी जमा करने के बावजूद उनके वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इसे लेकर भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, देवास, खंडवा और इंदौर जिलों के रेत ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

एसोसिएशन के सचिव विश्वा रावत ने कहा कि शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार 12 टायर डंपरों में 24 घन मीटर रेत के साथ अनुमत 10 प्रतिशत अतिरिक्त मात्रा की भी रॉयल्टी विधिवत जमा कर परिवहन किया जा रहा है। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से विशेष रूप से जिले में खनिज प्रशासन द्वारा वैध रॉयल्टी पर्ची होने के बाद भी डंपरों को रोककर अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं और वाहनों को थानों में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नियमों का पालन करने वाले वाहनों को परेशान न किया जाए और अवैध कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

About The Author

Leave a Reply