Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नितिन नवीन सिन्हा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने दी शुभकामनाएं 

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी बिहार के वरिष्ठ नेता और मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। अखिल भारतीय कायस्थ मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष ज्योति अभय वर्मा ने कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व , अनुभव भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, दिशा व मजबूती देगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नवीन का चयन कायस्थ समाज सहित पूरे संगठन के लिए गर्व का क्षण है और इस फैसले से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम आशा करते हैं कि उनके कार्यकाल से पार्टी और देश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। ज्ञात हो कि नितिन नवीन बिहार के पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है और भाजपा के नेतृत्व बदलाव में उनका उभार पार्टी के लिए रणनीतिक कदम माना जा रहा है। नितिन नवीन सिन्हा कायस्थ समुदाय नेता हैं। श्री सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारती कायस्थ समाज मातृशक्ति ने बधाई दी। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष मातृशक्ति ज्योति अभय वर्मा, सुमन वर्मा, प्रीती खरे, मंजू श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सारिका सक्सेना , रश्मि वर्मा, रश्मि सक्सैना, विजय वर्मा ,अशोक वर्मा ,मनोज वर्मा सहित समस्त समाज शामिल है।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें