Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

डिफेंस एक्सपो मैदान, लखनऊ में प्लास्टिक एक्सपो 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

1 min read

लखनऊ । डिफेंस एक्सपो मैदान, लखनऊ में प्लास्टिक एक्सपो 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में भारत के सभी राज्यों से आए प्लास्टिक उद्योग से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।

एक्सपो में प्लास्टिक से निर्मित विभिन्न प्रकार की मशीनरी, कच्चा माल, मोल्ड्स, पैकेजिंग सामग्री तथा दैनिक उपयोग में आने वाले प्लास्टिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से मध्यम वर्ग एवं लघु उद्योग व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जो नए व्यवसायिक अवसरों और स्वरोजगार के विकल्प तलाश रहे थे।

देशभर से आए उद्योगपतियों ने अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया और व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की। इसी क्रम में गुजरात के विभिन्न शहरों से आए व्यापारियों ने भी एक्सपो में अपने आकर्षक स्टॉल लगाए।

मीडिया से बातचीत के दौरान गुजरात से आए व्यापारियों ने अपने उत्पादों की विशेषताएं साझा कीं। प्रदर्शनी में रागिनी प्लास्टिक, श्याम इंटरप्राइजेज, कैवल प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड, जैनेक्स सिंथोप्लास्ट और हरिकृपा मोल्ड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं।

आयोजकों के अनुसार, प्लास्टिक एक्सपो 2025 ने न केवल व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत किया, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

Leave a Reply