Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने उठाए सुरक्षा और सुधार के मुद्दे

1 min read

नर्मदापुरम। संसदीय शोध विस्तार भवन में गुरूवार को भारत सरकार की “महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति” (2025–26) की बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने बतौर सदस्य भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डी. पुरुन्देश्वरी ने की। बैठक में असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को “कारागारों में महिला कैदियों की स्थिति” पर विस्तृत ब्रीफिंग दी। समिति ने महिला कैदियों की सुरक्षा, सुविधाओं, परामर्श सेवाओं और पुनर्वास व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया।

समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर व्यापक अध्ययन कर नीतिगत सुधार को आगे बढ़ाना है, ताकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल सके।

सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं के हित से जुड़े हर विषय को संसद के पटल तक लाना और ठोस समाधान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यह भरोसा जताया कि समिति द्वारा सुझाए गए कदम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा देंगे।

 

About The Author

Leave a Reply