Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता और वाद विवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम । शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर पौधारोपण किया और महाविद्यालय परिसर में चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता और वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, लोक सभा सांसद  दर्शन सिंह चौधरी, महेन्‍द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि गण संस्था के सभी सदस्य एवं अतिथि व्याख्याता, देवी प्रसाद मैहर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, अभियान अंतर्गत छात्र छात्रों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। उल्‍लेखनीय है कि यह स्वच्छता अभियान आगामी 02 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा।प्राचार्य डॉ. पीसी नरवरे पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बताया कि अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply