Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. 6 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है

1 min read

कानपुर। हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. 6 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. हैरानी वाली बात तो ये है कि ये घटना 2 किशोरों ने दी है. दोनों को आसपास के लोगों ने बच्ची के साथ रंगेहाथ पकड़ा. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.बता दें कि पूरा मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है. बीती रात 2 किशोर एक 6 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ एक खाली प्लॉट में बने कमरे में ले गए. जहां बच्ची के साथ एक किशोर ने रेप किया. वहीं दूसरा मौके पर खड़ा रहा. इस दौरान बच्ची चीखने लगी. बच्ची की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे.वहीं लोगों को आता देख दोनों किशोर मौके से भागने लगे, लेकिन लोगों ने दोनों किशोर को पकड़ लिया. इस दौरान बच्ची ने रोते हुए पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों किशोर को हिरासत में ले लिया है. दोनों की उम्र 9 साल और 12 साल है. पुलिस बच्ची का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

About The Author

Leave a Reply