Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस की विशेष चेकिंग में जिले भर में कुल 236 चालान कर जुर्माना 84100/-रुपए वसूल कि गया

1 min read

नर्मदापुरम। 8 सितंबर से 22 सितंबर तक सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान आज दूसरे दिन जारी रहा

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मप्र पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाने के मुख्यालय के निर्देश पर दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार इस 15 दिवसीय अभियान में तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग व बिना कागजों के जैसे लाइसेंस, फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाना है ।

पुलिस अधीक्षक  साईंकृष्णा एस थोटा के निर्देश पर एवं डीएसपी यातायात और सभी अनुविभाग के एसडीओपी के नेतृत्व में जिले भर में वाहन चेकिंग का विशेष अभियान लगातार चलाया गया थाना कोतवाली ने 10 चालान, थाना देहात 03 चालान, थाना माखन नगर 12 चालान, थाना सोहागपुर 13 चालान, थाना पिपरिया 07 चालान, थाना स्टेशन रोड 16 चालान, थाना बनखेड़ी 07 चालान, थाना पचमढ़ी 06 चालान, थाना इटारसी 18 चालान, थाना पथरौटा 18 चालान, थाना केसला 10 चालान, थाना तवानगर 02 चालान, थाना रामपुर 10 चालान, थाना डोलरिया 05 चालान, थाना सिवनी मालवा 00 चालान, थाना शिवपुर 14 चालान, यातायात नर्मदापुरम 35 चालान, यातायात इटारसी 00 चालान, यातायात पिपरिया 08 चालान, यातायात सिवनी मालवा 42 चालान इस प्रकार पूरे जिले भर में कुल 236 चालान कर जुर्माना 84100/-रुपए वसूल कि गया ।

About The Author

Leave a Reply