Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने महिला भजन मंडल को भजन सामग्री वितरित की

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने आज निज निवास स्थित कार्यालय पर वार्ड नंबर 15 के शिव शक्ति मंदिर महिला भजन मंडल को भजन सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर राज्य सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि भजन मंडलियों की सक्रिय भागीदारी समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक पहलें हमारी परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होती हैं।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र जाट विशाल दीवान ऋषभ शुक्ला अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भजन मंडल की बहने श्रीमती लता शर्मा, किरण, मधु सोनी, उर्मिला लिटोरिया, कामना सोनी, माया यादव, कुसुम, उषा तिवारी, रंजना दुबे, रेखा राजपूत, मधु गोहा, रीना मालवीय, वंदना यादव, छाया सराठे, ममता सेन, कमलाबाई, उषा दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सांसद श्रीमती नारोलिया का भजन सामग्री प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।

 

About The Author

Leave a Reply