Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गुणवत्तापूर्ण तथा समयसीमा में कार्य किया जाए : नपाध्यक्ष नीतू यादव 

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। गुरूवार को कायाकल्प अभियान 2.0 के तहत ग्वालटोली में वार्ड 30 और 31 में बन रही डामर की सड़क निर्माण का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य को गुणवत्तापूर्ण तथा समयसीमा में करने के निर्देश दिए। साथ ही खुले हुए चैंबर्स पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द इनको कवर करें। वहीं सीवरेज लाइन का कार्य कर रहे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई कि कार्य के दौरान नियमों का पालन करें। बोर्ड लगाएं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री महेंद्रसिंह तोमर, वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती रेखा यादव एवं वार्ड 31 के पार्षद नरेंद्र पटेल, भाजपा नेता गोविंद राय, नगरपालिका के कर्मचारीगण और वार्डवासी उपस्थित थे। वार्ड 30 के निवासी केवलराम मास्साब ने नपाध्यक्ष का आभार मानते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण की बहुत दिनों से मांग थी। आज सड़क के डामरीकरण हो जाने से उक्त मांग वार्डवासियों की पूरी हुई है। इसके लिए नपाध्यक्ष का धन्यवाद। वहीं वार्ड के शेरू यादव ने सड़क की सौगात देने पर साधुवाद दिया है।

About The Author

Leave a Reply