Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महायोगी शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ का प्रकटोत्सव धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया।

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। स्थानीय नाथ योगी समाज समिति द्वारा मालाखेड़ी मैं गुरुओं के गुरु महायोगी शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ का प्रकटोत्सव धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया। इस दौरान गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया सम्मिलित हुए सर्व प्रथम गुरु गोरखनाथ जी का पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही नाथ योगी समाज के सामाजिक बन्धु को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया आयोजन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सोलह सोमवार व्रत का उद्यापन के बाद गुरुगोरखनाथ चालीसा पाठ व महाआरती की गई। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम हुआ। अंत में भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समाज के पं अरविन्द नाथ जी ने बताया कि व वैशाख सुदी पूर्णिमा के दिन भगवान गोरखनाथ का प्रकट हुआ था। प्राचीन काल से नाथ योगी सामाजजिक बंधु द्वारा मनाया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक बंधु वरिष्ठ जन डॉ विष्णु प्रसाद सेव जी मछिन्दर नाथ, प्रकाश नाथ जगदीश योगी, विवेक योगी मनोज पवार, दुर्गेश योगी, हेमंत योगी, पियांशू योगी,ब्रजेश योगी पूर्व पार्षद मुकेश यादव गोलू यादव सहित अन्य सामाजिक महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें