अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी

नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है।
खनिज विभाग नर्मदापुरम ने 20 मार्च 2025 को ग्राम बाबरी, तहसील सिवनीमालवा से 01 पोकलेन मशीन टाटा हिताची को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया और उसे जप्त कर लिया। कार्यवाही में जिला खनि अधिकारी श्री दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, प्र० खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, खनिज सिपाही हेमन्त राज एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहे।
जप्त वाहन के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Related posts:
दिव्य और भव्य मंदिर में आज विराजेंगी मां राजराजेश्वरी पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक का चौड़ीकरण एवं सौ...
June 4, 2025मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश "विरासत भी और विकास"भी की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रह...
June 4, 2025मध्य प्रदेश
138 वर्ष पुराना है पचमढी का राज भवन अंग्रेजो एवं पूर्ववर्ती सरकारों ने पचमढी को ग्रीष्मकालीन राजधान...
June 2, 2025मध्य प्रदेश