Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

यम द्वितीया पर चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की पूजा, एक दूसरे को लगाया गुलाल

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । शहर के चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा यम द्वितीया  के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चन की गई। पंडित संदीप तिवारी द्वारा विधि विधान से चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना कराई। दसपक्षता आरती पूजन के बाद महा आरती की गई । प्रसादी वितरण किया गया। भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहायक थे और मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं । यम द्वितीया पर उनकी पूजा पाठ की जाती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय महासभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, उपाध्यक्ष प्रीती खरे, सचिव सीमा वर्मा , श्रीमती मंजू श्रीवास्तव श्रीमती सारिका सक्सेना ,  ऊषा वर्मा, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक वर्मा,सी बी खरे, केशव देव वर्मा, दक्ष खरे अदिति श्रीवास्तव  अनुपमा श्रीवास्तव सहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की संरक्षक और मंदिर  ट्रस्ट संरक्षक मंजू श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभी सामाजिक बंधुओं के अलावा अन्य सामाजिक  लोग भी भारी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी मंदिर प्रांगण में किया। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।

मंदिर परिसर में खूब उड़ा रंग गुलाल

भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ के बाद खूब रंग गुलाल उड़ा। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं महिलाओं ने होली से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए। इस दौरान अनेक लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें