महाकुंभ का नजारा मां नर्मदा के घाटों पर दिखेगा- नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती मनाने की तैयारियां दु्रतगति से प्रारंभ कर दी गई है। सभी घाटों की मनभावन रंगों से पुताई कराई जा रही है। घाटों की सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि उप्र प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का नजारा मां नर्मदा के घाटों पर दिखेगा। चित्रों के माध्यम से घाटों की दीवारों पर महाकुंभ के दृश्य उकेरे जाएंगे। चित्रों को बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
समुद्र मंथन से संबंधित पेंटिग्स भी बनाई जा रही है। हमारा नगर धार्मिक नगर है इसलिए हरेक दिशा में अध्यात्म से संबंधित पेटिंग्स बनाई जाएंगी। जो कि यहां के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
एवं नागरिकों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। हम सब मिलकर मां नर्मदाजी की जयंती और नगर का गौरव दिवस मनाएंगे।