Maharashtra Election Result: फिर आया 2019 वाला वो टाइम… क्या करेगी भाजपा, CM पद पर कहां फंसेगा पेच?

कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?
एनडीए की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे दोनों ने ही नागपुर दक्षिण-पश्चिम और कोपडी पचपाखड़ी सीटों पर हासिल कर ली है। इसलिए शिंदे गुट इस बात पर अड़ सकती है और तर्क दे सकती है कि महायुति ने एकनाथ शिंदे को सरकार का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था और राज्य सरकार की नीतियों और वादों ने इस चुनाव में भारी जनादेश के पीछे अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए उन्हें फिर से महाराष्ट्र का सीएम बनना चाहिए। वहीं, फडणवीस के समर्थक इस बात पर पेच फंसा सकते हैं, उन्होंने पार्टी की स्थिति को मजबूत किया और पहले ही मुख्यमंत्री पद पर एक बार बलिदान दे चुके हैं। भाजपा महायुति गठबंधन की मुख्य पार्टी है, लेकिन एनडीए के सभी सहयोगियों में उसका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। इस लिहाज से फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।