भाजपा शिवराज सिंह के बाद इस बार किसको देगी बुदनी से विधायक के लिए टिकिट

जिला ब्यूरो कमल राव चव्हाण:- उप चुनाव बुदनी–
नर्मदापुरम। बुदनी।
शिवराज सिंह चौहान के स्तीफे के बाद बुदनी विधानसभा उप चुनाव होना है। चुनाव का ऐलान होते ही यहां से विधायक पद के दावेदारों के संभावित नामों को लेकर बुदनी में कुछ समय चर्चाएं तेजी से जारी हैं। एक नाम फाइनल नहीं है। अनेक नाम लिए जाने लगे हैं। पार्टी के लोगों से चर्चा के अनुसार पेनल बनने की तैयारी भी हो चुकी है। पूर्व की तरह कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्य टक्कर होना है।
दोनों ही दल प्रत्याशी चयन के लिए कवायद कर रहे हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि भाजपा की ओर से बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन नाम की पैनल तैयार की गई है जिसमें पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक पूर्व निगम अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान के अलावा युवा और संघ की पसंद प्रशांत दीक्षित का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है। इनके साथ ही अन्य नामों में रवीश सिंह चौहान के साथ ही सीहोर जिले के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ भाटी और मौजूदा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का नाम भी चर्चा में है।
कांग्रेस में भी विशेष उत्साह
शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में जाने के बाद कांग्रेस में भी विशेष उत्साह बताया जा रहा है। भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस भी एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। इसलिए भाजपा भी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। कांग्रेस पूर्व में बाहरी प्रत्याशियों पर दाव खेलती रही है। लेकिन इस बार स्थानीय प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है।
वर्ष 2005 से लेकर 2023 तक इस सीट से विधायक के साथ शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री भी रहे हैं। प्रदेश में में बुदनी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव दोनों दलों के लिए चुनौती भरा रहेगा। कांग्रेस से वर्तमान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का नाम लिया जा रहा है। जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान को भी करारी टक्कर दी थी। भाजपा ने इस बार अनेक सांसदों को विधानसभा में उम्मीदवार बनाए थे इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव पर पार्टी दाव खेल जाए। यदि पार्टी युवा उम्मीदवार की सोच बनाती है तो फिर प्रशांत दीक्षित और कार्तिकेय चौहान के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। पार्टी की विचारधार परिवारवाद से हटकर प्रत्याशी देना हुआ तो प्रशांत के नाम पर भी पार्टी सोचा विचारी कर सकती है। क्योंकि यह नाम संघ की भी पसंद हो सकता है। नया चेहरा भी है। दीक्षित संघ से लेकर विद्यार्थी परिषद के अलावा विभिन्न वर्गों में अपना विशेष प्रभाव बनाए हुए हैं। काफी समय से उनका संपर्क नर्मदापुरम के साथ बुदनी से भी उतना ही है।
अनेक पदों रह चुके हैं प्रशांत
राजनीति में फुल टाइम देने वाले प्रशांत दीक्षित किसान हो हैं की साथ में अनेक पदों पर रह चुके हैं। ग्राम मुड़ियाखेड़ा माखन नगर निवासी दीक्षित युवा मोर्चा बुधनी और चुनाव प्रभारी भी रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के चुनाव विस्तारक के रूप में भी उन्होंने काम किया। इसके साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री, सहसंयोजक नगर मंत्री पूर्णकालिक संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य पदों पर सक्रियता निभाने से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक उनका नाम है।