Bhopal News: जिन पर शहर की सफाई का जिम्मा, वही लगा रहे स्वच्छता में धब्बा

Bhopal News: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बाद इसे लैंडफिल साइट पहुंचाने की बजाय 11 मील बायपास के किनारे फेंक रहे हैं।
HighLights
- सागर ग्रीन हिल कालोनी से सीवेज खुले में छोड़ने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
- नगर निगम कर्मी हाइवे के किनारे फेंक रहे कचरा
- निगमायुक्त फ्रैंक नोबल ए. और महापौर मालती राय से भी शिकायत की गई है
Bhopal News: भोपाल। राज धानी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का सर्वे करने के लिए दिल्ली से आइ केंद्रीय टीम स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। महापौर और नगर निगम आयुक्त ने भी स्वच्छताकर्मियों को सफाई के मामले में लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी है। इसके बावजूद निगम के सफाईकर्मी ही शहर की स्वच्छता पर धब्बा लगा रहे हैं। ताजा मामला सीवेज शाखा के कर्मचारियों का है, जो डीजल बचाने के लिए लोगों के घरों का सीवेज नालों में छोड़ रहे हैं। वहीं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बाद इसे लैंडफिल साइट पहुंचाने की बजाय 11 मील बायपास के किनारे फेंक रहे हैं।
यह भी पढ़ें
इधर खुले में सीवेज छोड़ने पर 25 हजार जुर्माना
एक तरफ नगर निगम खुले में कचरा और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं निगम के कर्मचरियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि शुक्रवार को कोलार उपनगर में सागर ग्रीन हिल कालोनी का सीवेज खुले में छोड़ने पर कालोनाइजर्स के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अब देखना है कि निगम कर्मचारियों की लापरवाी पर क्या कार्रवाई होती है।
यह भी पढ़ें
निगमकर्मी हाइवे के किनारे फेंक रहे कचरा
नगर निगम के सफाईकर्मी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के बाद इसे गारबेज ट्रांसफर स्टेशन या लैंडफिल साइट ले जाने की बजाय 11 मीन बायपास में फेंक देते हैं। जिससे हाइवे से निकलने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। लेकिन शहर से बाहर होने की वजह से अधिकारियों को इसकी जानकारी भी नहीं लग पाती।